खाताधारक के खाते से निकल गए 38 हजार 500 रूपये

लखनऊ : आशियाना क्षेत्र में स्थित लॉ कॉलेज कैंपस में रहने वाले एक खाताधारक के खाते से 38.5 हजार रुपए निकल गए। पीड़ित खाताधारक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह राममनोहर लोहिया लॉ कॉलेज कैंपस टाइप 1 में रहते है और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक है। पीड़ित के अनुसार  बीते 30 मार्च को उनके फोन पे एकाउंट का लागिन ओटीपी और आधार का बायोमैट्रिक का ओटीओ एवं ई मेल पर किसी दूसरे फोन मे एकाउंट लागिन करा उनके खाते से तीन बार में कुल 38.5 हजार रुपए अवैध रूप से स्थांतरित कर लिया गया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल हेल्पलाइन पर शिकायत कर आशियाना थाने पर शिकायत की है। पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.