बाइक पर रखा बैग उचक्कों ने उड़ाया,करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

लखनऊ : आशियाना क्षेत्र मे एक सप्ताह पूर्व बाइक पर रखा बैग उचक्कों ने पार कर, जिनकी करतूत घटना स्थल के पास लगी सीसी कैमरे में कैद हो गई। आशियाना के शारदा नगर रुचि खण्ड प्रथम में रहने वाले आकाश त्रिपाठी पुत्र विमल चन्द्र त्रिपाठी के अनुसार बीते 26 मार्च की करीब रात्रि 10 बजे वह  किला चौराहा पाण्डेय पान की दुकान पर अपनी बाइक से पहुंचे थे वह अपना बैग गाड़ी के ऊपर रखकर दुकान पर चले गए।कुछ देर बाद जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी पर रखा बैग गायब था। बैग में उनकी गाड़ी के सभी जरूरी दस्तावेज एक डीएसएलआर कैमरा, वायरलेस माइक, तीन हजार रुपये नकद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पीडित ने काफी खोजबीन के बाद पास में ही स्थित किला चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कराया तो चोरों की करतूते दिखाई दी है फुटेज में चोर कि उनकी बाइक से बैग उठाकर पावरहाउस की ओर जाते हुए दिखाई दिए । इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज फुटेज आधार में शातिरों का तलाश किया जा रहा है।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.