बाइकसवार बदमाश ने युवती का मोबाइल छीना, 36 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ : आशियाना क्षेत्र में जनवरी माह में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने ऑनलाइन की थी घटना के 36 बाद गुरुवार को आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि शारदा नगर रजनीखंड में रहने वाली प्रतिष्ठा शुक्ला पुत्री टीके शुक्ला के अनुसार बीते 24 जनवरी की शाम वह रजनीखंड क्षेत्र में मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। उसके छीने गए मोबाइल फोन में उसका डेबिट कार्ड भी रखा हुआ था पीड़िता ने घटना की सूचना कंट्रोल नंबर पर पुलिस को दी थी जिसके पश्चात घटना की शिकायत ऑनलाइन ई-एफआईआर की थी। ऑनलाइन शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल लुटेरो की तलाश किया जा रहा है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.