ई-रिक्शा से बैट्री चोरी करने वाले 04 शातिर गिरफ्तार, 08 बैट्री बरामद

लखनऊ : कृष्णानगर थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में सप्ताह भर पूर्व घर के सामने खड़ी ई रिक्शा से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में स्थानीय पुलिस शुक्रवार तड़के चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आठ बैटरी बरामद किया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की तड़के करीब 3:30 बजे बारावीरवा डाला स्टैंड के पास से चार शातिरों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी कब्जे से चोरी की आठ बैट्री बरामद हुई है। गिरफ्त में आए शातिरों ने 24 मार्च को सेक्टर डी में रहने वाले अंकित कुमार के ई रिक्शा से बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में चारों ने अपना नाम पता विकास रावत पुत्र स्व भगवानदीन निवासी हंसखेड़ा डूडा कॉलोनी थाना पारा ,धर्मेन्द्र गौतम पुत्र रामदास निवासी हंसखेड़ा थाना पारा,निखिल मिश्रा उर्फ मंगल पुत्र वेदप्रकाश मिश्रा निवासी रजनीखण्ड थाना आशियाना और कृष्णा कनौजिया पुत्र विष्णु कनौजिया निवासी स्नेहनगर चन्द्रा गेस्ट हाउस के पास थाना कृष्णानगर लखनऊ का बताया है। पकड़े गए शातिरों में विकास और निखिल पेशेवर अपराधी है जिनके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज है।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.