लोन दिलाने के नाम पर 4.11 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज।
लखनऊ - आशियाना इलाके के शारदा नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को ठगो ने निशाना बना खुद को बैंक और लोन एजेंसी से जुड़ा बता लोन दिलाने के नाम पर 4.11 लाख की ठगी कर रूपये हडप लिये गए। आशियाना के शारदा नगर रूचि खंड प्रथम में रहने वाले सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया उन्होंने अपने परिचित विशाल रस्तोगी के माध्यम से लोन प्राप्त करने के लिए अपनी फाइल दी थी। आरोप है कि बीते 20 मार्च को उनके मोबाइल पर अंकित मिश्रा नामक व्यक्ति का फोन आया।आरोपी ने स्वयं को लोन दिलाने में सक्षम बताते हुए पहले प्रोसेसिंग और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर 57 सौ रुपये मांगे। जिसके पश्चात आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार धनराशि की मांग शुरू कर दी और कई बार में कुल 4.11,700 रुपए ठग लिए, वही पीडित का आरोप है कि आरोपी अंकित मिश्रा ने विश्वास जीतने के लिए एचडीएफसी बैंक का फर्जी आईडी कार्ड, आधार कार्ड और फर्जी चेक की फोटो व्हाट्सऐप पर भेजी। साथ ही एक अन्य व्यक्ति हेमंत जिसने अपना परिचय ब्रांच मैनेजर के रूप में दिया था और उससे बात भी कराई गई।
वही पीडित का कहना था दोनों आरोपी अब भी मोबाइल और व्हाट्सऐप के माध्यम से लगातार संपर्क कर रहे हैं और विभिन्न बहानों से और पैसों की मांग कर रहे है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.