फ्रांसिस इंटर कॉलेज में नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, खुशियों से गूंजा परिसर.
लखनऊ - निगोहां कस्बे के प्रतिष्ठित फ्रांसिस इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत नर्सरी कक्षा में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का सोमवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से गुलजार नजर आया।नए सत्र के पहले दिन छोटे-छोटे कदमों के साथ पहुंचे बच्चों के चेहरे पर उत्साह और जिज्ञासा साफ झलक रही थी। इस दौरान अभिभावक—सुरेंद्र दीक्षित, मनीष चौधरी, पूजा सक्सेना, सर उमेश एवं आनंद—भी अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे और इस विशेष क्षण के साक्षी बने।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें चॉकलेट और रंग-बिरंगे गुब्बारे भेंट किए। इस दौरान विद्यालय में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि के साथ नए साथियों का अभिनंदन किया, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।पहले दिन की औपचारिकताओं के बाद बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के पार्क में लगे झूलों पर बच्चों ने जमकर मस्ती की और अपने पहले दिन को यादगार बना लिया।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बच्चों को सहज और आनंदपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी शिक्षा यात्रा की शुरुआत कर सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ की अहम भूमिका रही।कुल मिलाकर, नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए यह पहला दिन खुशी, उत्साह और नए अनुभवों से भरपूर रहा, जिसे बच्चे और उनके अभिभावक लंबे समय तक याद रखेंगे।
रिपोर्टर - धीरज


No Previous Comments found.