डीसीपी दक्षिणी का मोहनलालगंज थाने पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा
लखनऊ - मोहनलालगंज शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को मोहनलालगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की समस्त पुलिस व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ने थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क,बैरक,हवालात और मालखाना सहित विभिन्न अनुभागों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैरकों की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और हवालात की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। मालखाने में रखे सामान के रख-रखाव और अभिलेखों की स्थिति भी जांची गई।
डीसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही, उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की नसीहत दी।
रिपोर्टर - धीरज


No Previous Comments found.