यूजर चार्ज वसूलने गए सफाईकर्मी को मोहल्ले के दो युवकों ने की पिटाई।
लखनऊ - आलमबाग क्षेत्र के ओमनगर मोहल्ले में सोमवार सुबह यूजर चार्ज वसूलने गए निजी कंपनी के कर्मचारी को मोहल्ले के दो युवकों ने गंदगी को लेकर पिटाई कर दिए जिससे कर्मचारी का एक हाथ फैक्चर हो गया। मूलरूप से मोहान हसनगंज उन्नाव का रहने वाला आदित्य कनौजिया के अनुसार वह लायन एनवायरो में कर्मचारी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ओमनगर मोहल्ले में दो घरों से यूजर चार्ज वसूल रहे थे इसी दरम्यान बगल में रहने समीम अपने मित्र निखिल के साथ उसे बुलाकर सफाई न करन के संबंध में तेज आवाज मे मुझे वह गुस्से में आकर गाली-गलौज देने लगे विरोध पर दोनों मिलकर जमीन पर पटक दिए और हमलावर हो गए जिससे उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। आलमबाग इंस्पेक्टर कर्मचारी की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर हमलावर युवकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.