अंबेडकर जयंती को लेकर गांव-गांव में बैठकें, अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर मोहनलालगंज से निकलेगी भव्य बाइक रैली
नगराम, लखनऊ : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ममई मऊ, भौंरा खुर्द, मितौली समेत विभिन्न गांवों में बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को ममई मऊ गांव में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक ग्राम प्रधान दीपक सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा विधायक अमरेश रावत के बेटे शुभम रावत ने की। बैठक में अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में बताया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर मोहनलालगंज से भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। यह बाइक रैली निगोहा होते हुए समेसी, नगराम, गंगागंज और गोसाईगंज मार्ग से होकर खुर्दही बाजार में संपन्न होगी।
बैठक में मौजूद लोगों ने अंबेडकर जयंती को सामाजिक एकता और संविधान सम्मान के रूप में मनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में भौरा प्रधान दिग्विजय चौरसिया , रामलाल रावत, धर्मेश कुमार, रामप्रताप धिमान,इंदल रावत, शोभित रावत, सुभाष कुमार, राधे लाल अर्जुन सिंह लालबहादुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.