ऑनलाइन गेमिंग के चलते प्रतियोगी छात्र ने दी जान।

लखनऊ :  मानक नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा छात्र ने घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटक अपनी जान गवां दी। आलमबाग राम नगर में रहने वाला 23 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र दिनेश सिंह ग्रेजुएशन पूरी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बुधवार दोपहर वह घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में फंदा बना आत्महत्या कर ली दिन के 12 बजे करीब दादी  खाने के लिए बुलाने पहुंचीं, जहां वह कमरे में पोते फंदे लटका देख रोने पीटने लगी शोर सुन आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने बेटे को फंदे से ट्रामा ले गए जहां डॉक्टरों ने छात्र मृत घोषित करते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है जानकारी मिली मृतक ऑनलाइन गेम खेला करता था जिसके चलते काफी कर्ज में डूब गया था और कर्ज के चलते तनाव में आकर अपनी जान गवां दी। फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.