गली निर्माण के विवाद में पड़ोसी ने मां बेटी की जमकर पिटाई।
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली महिला ने पड़ोसियों पर गली निर्माण विवाद में पड़ोसियों पर मारपीट धमकी का आरोप लगाया है। आलमबाग जयप्रकाश नगर नटखेड़ा रोड की रहने वाली विधवा महिला चांदनी थारू पत्नी स्व देवी प्रसाद के अनुसार उसका पड़ोस में रहने वाले सत्येन्द्र पुत्र सूरज पाल और शक्ति पुत्र सूरज पाल से गली में निर्माण कार्य को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी।आरोप है कि बुधवार दोपहर जब वह काम करके अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सत्येन्द्र, उसकी पत्नी प्रीति, शक्ति, उसकी पत्नी पूजा तथा अन्य 7-8 लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों, सरिया से हमला कर दिया और शोर सुनकर जब उनकी देवरानी पूजा और उसकी बेटी सुहाना बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीडिता का कहना था मारपीट मे उसे और देवरानी पूजा बेटी सुहाना को गंभीर चोटें आई हैं। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की नामजद शिकायत हमलावर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.