आग ने निगला दो दर्जन से अधिक परिवार का निवाला, कारोबार जलकर राख

लखनऊ : कानपुर रोड कृष्णा नगर क्षेत्र के  बाराविरवा में एलडीए द्वारा आवंटित पर बनी अस्थाई दुकानों के दुकानदारों के लिए बृहस्पतिवार रात काली रात बन गई। एक दुकान से शुरू हुई आग ने करीब दो दर्जन दुकानों को अपनी जद में ले लिया और आग के ग्रास में दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। यह नजारा देख दुकान मालिकों ने अपना आपा खो दिया अपने समान बचाने के चक्कर कई दुकानदार आंशिक रूप से झुलस भी गये, लेकिन आग हर पल विकराल रूप धारण करती रही। 

एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया आग पर काबू,

सूचना पर लखनऊ के विभिन्न फायर स्टेशनों से करीब एक दर्जन से भी ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद अर्धरात्रि समय में आग पर नियंत्रण पाया हालांकि इस आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दुकानदारों का दुकान में रखा सारा माल जलकर राख हो गया।आग कैसे लगी इसके विषय में फायर टीम जांच कर रही है मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताया है फिलहाल जांच के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

दुकानदारों का रो रो कर रहा बुरा हाल,बोले उजड़ गई जिंदगी भर की कमाई- 

बारावीरवा में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अस्थाई एलडीए की आवंटित दुकानों में भीषण आग लग गई। करीब 17 दुकानें पूर्ण रूप से जल गई और आधा दर्जन दुकानों में आंशिक नुकसान हुआ गनीमत रहा कि अधिकतम दुकानें रात्रि के समय बंद हो चुकी थी जिसमें खान पान की दुकान, फास्टफूड, कपड़े की दुकान, टी स्टॉल, फलों के थोक दुकान, राशन की दुकान समेत अन्य वस्तुओं की दुकानें रही जोकि संपूर्ण रूप से जलकर खाक हो गई। अपनी जिंदगी भर पूंजी को खाक में मिलते देख दुकानदारों का बुरा हाल रहा और अपना आपा खोते रहे चारों ओर बस यही गूंज सुनाई देती रही अब क्या करेंगे सब कुछ उजड़ गया जिंदगी भर की कमाई जलकर राख हो गई।

इन लोगों का हुआ भारी नुकसान-

एलडीए सेक्टर एल निवासी विकास गुप्ता का दो दुकान में कैफे संचालित था करीब 5 लाख का नुकसान हुआ, फल दुकानदार राम गोपाल गुप्ता का 5 -7 लाख का नुकसान,कृष्णा नगर निवासी बाबू बाजपेई की दो दुकान कपड़े और फुटवियर और उनके पिता की कपड़े की दुकान करीब 40 लाख का नुकसान, आलमबाग निवासी मो इकरार का फर्नीचर की दुकान करीब 7 लाख का नुकसान, मनीष बाजपेई, अमृतांश साहू, सतीश साहू, सूरज, हरिशंकर साहिब,आर्यन, एके वर्मा समेत कई दुकानदारों का लाखों रुपयों का दुकान में रखा समान जलकर नष्ट हो गया।

महापौर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दुकानदारों को मदद के लिए किया आश्वस्त-

बीती रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव सिंह ने मौके पर पहुंच इस अग्निकांड का निरीक्षण किया और पीड़ित दुकानदारों का हाल जाना। मौके पर स्थानीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू भी रहे मौजूद। इस दौरान महापौर को अपने बीच पाकर दुकानदारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करने लगे महापौर ने दुकानदारों का हाल जान शासन स्तर पर हर मदद कराने और क्षतिपूर्ति कराने का आश्वासन दिया जिससे दुकानदारों ने राहत की सास ली।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.