मैट्रो के आगे कूदी युवती, मचा हड़कंप, गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर भर्ती।

लखनऊ : आलमबाग मैट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर करीब एक 30 वर्षीय युवती ने आत्महत्या के इरादे से आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर मैट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए युवती को ट्रैक से बाहर निकाला और सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने मैट्रो सुरक्षाकर्मियों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवती को ट्रामा से भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे ने मैट्रो स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मैट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी राजेंद्र कुमार यादव के अनुसार महिला के पास से ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग स्टेशन का टोकन मिला है लेकिन महिला आलमबाग स्टेशन पर ही उतर गई थी और पीछे से आ रही दूसरी मैट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी। आलमबाग इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला आलमबाग मैट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर  खड़ी रहकर मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रही थी और जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, वह उसके आगे कूद गई। 

मैट्रो सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता से बचाई गई जान- 

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद मेट्रो स्टाफ और गार्ड्स ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मदद से उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही कोई दस्तावेज मिले हैं, महिला की हालत में सुधार होने के बाद ही उससे पूछताछ कर उसकी पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.