कृष्णानगर पुलिस अलर्ट, तीसरी आंख की निगरानी में मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती।
लखनऊ : को पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ भारतरत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे और अराजकतत्वों द्वारा कोई अराजकता उत्पन्न न हो इसके लिए लखनऊ पुलिस ने पूरी कमर कस ली है। लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सिंगर के निर्देश पर पूरे शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। इसी क्रम में आज सोमवार को कृष्णानगर कोतवाली परिसर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के आयोजक गणों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में कुल नौ स्थलों पर हर्षोल्लास के साथ अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें चार स्थलों पर सीसी कैमरे लगे हुए है बाकी पांच स्थलों पर भी संबंधित क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रभारियों को कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि बिना अनुमति के क्षेत्र में कहीं भी कोई नई प्रतिमा का स्थापना न करे। उन्होंने बताया कि आयोजन के पूर्व साफ सफाई की भी पूरी व्यवस्था कर दी गई है, नगर निगम द्वारा सफाई का इंतजाम कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र आयोजन में कार्यक्रम के दौरान नशेबाजी का सेवन न हो तथा डीजे पर अश्लील गाने न बजने पाये। पीस कमेटी में उपस्थित आयोजकों टीकमगढ़ करने लोगों से अपील करते हुए एसीपी कृष्णानगर ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए और शरारतीत्वो पर निगरानी बनाए रखे तथा अफवाहों से बचें।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बैठक में उपस्थित जनों से अपील करते हुए कहा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बाबा साहब की जयंती को शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने के लिए क्षेत्र के सभी 9 कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके साथ मारपीट ना करें तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस आप सब की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा


No Previous Comments found.