सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ :  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हजरतगंज स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसके बाद समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, कैसरबाग स्थित लाजपत राय भवन में जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ० आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और “शिक्षित बनो, संघर्ष करो” का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव बाबा साहब के आदर्शों पर चलती रही है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव त्रिवेणी प्रसाद पाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, गुड्डू लोधी, असफाक सिद्दीकी, महेन्द्र कुमार यादव, यशवीर लोधी, दिनेश सिंह, अजय रावत, आकाश गौतम, ज्ञान प्रकाश लोधी, संजय यादव, परमेश्वर गौतम, अवधेश सिंह यादव, सीताराम लोधी, हारून अजीज, ओम लोधी, इश्तियाक अहमद, ऋषि प्रजापति, मनोज यादव, सुजीत यादव, संगीत गौतम, अनवर अंसारी, रामनाथ रावत, प्रवेश यादव, हसीन गाजी, सुरेश रावत, मो. आमिर, गोविंद यादव, सचिन यादव, सूर्यभान यादव, गांधी रावत, त्रिभुवन सिंह, दीपक महाकाल, आनंद यादव, संतोष रावत, हिमांशु लोधी, हरिकेश रावत, अखिलेश भार्गव, शुभम यादव, करन लोधी, राज लोधी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : विशाल कुमार चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.