बंद मकान में चोरी का प्रयास, फुटेज में दिखे तीन चोर।
लखनऊ - कृष्णानगर थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में बीती सोमवार देर रात्रि स्कूटी से चोरी के फिराक में घूम रहे तीन चोर एक बंद मकान का मुख्य द्वार का ताला तोड़ घर में घुस गए लेकिन चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे। चोरों की करतूत घर के सामने ही लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।
एलडीए कॉलोनी के सेक्टर डी-1 में रहने वाले शंकर पांडेय ने बताया कि वह सोमवार को पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल दुबग्गा गए थे,मंगलवार सुबह पड़ोसी ने घर के ताला टूटा होने की जानकारी दी।जिसपर वह वापस अपने घर पहुंचे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के सामने ही लगे सीसी फुटेज में दिखा कि रात्रि समय एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध मकान के पास ही उतरे और उनमें से एक शातिर अपनी स्कूटी स्टार्ट ही रखा जबकि उसके दो साथी मकान का ताला तोड़ अंदर घुस गए पर भीतर के कमरों का ताला तोड़ पाने में असफल रहे। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से फुटेज आधार पर शिकायत की है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.