बिना जानकारी खाताधारक के खाते से निकले 3.12 लाख रुपए।
लखनऊ - आशियाना क्षेत्र में रहने वाले एक खाता धारक के खाते से बीते 2 अप्रैल की रात्रि 3.12 लाख रुपए निकल गए।जिसकी जानकारी पीड़ित को मैसेज आने पर हुई। आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले प्रभांशु तिवारी के अनुसार उनका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया प्रयागराज के शांतिपुरम शाखा में संचालित है। खाताधारक के अनुसार बीते 2 अप्रैल की रात्रि करीब 11 :27 बजे उनके मोबाइल फोन पर खाते से 3.12 लाख रुपए निकल जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। जिसपर पीड़ित ने अपनी बैंक शाखा से निकासी की जानकारी लेने के बाद आशियाना थाने पर लिखित शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर सोमवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.