ईएमआरआई के प्रबंधक को मिली विभिन्न नंबरों से धमकी, ट्रेवल्स मालिक पर आशंका।
लखनऊ - आशियाना थाने पर आपात एम्बुलेंस सेवा प्रदाता के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने मुख्य प्रबंधक को विभिन्न मोबाइल नंबरों से धमकी दिए जाने का आरोप लगा मोबाइल नंबर आधार पर शिकायत किए है। आशियाना के पावर हाउस चौराहा निकट संचालित ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा पूरे प्रदेश भर में 102 और 108 की एम्बुलेंस सेवा दी जाती है। जिसके मुख्य प्रबंधक टीवीएस के रेड्डी है। सेवादायी संस्था के सहायक मैनेजर राजकमल राय का आरोप है कि कंपनी के मुख्य प्रबंधक को काफी दिनों से कई अंजान नंबरों लगातार फोन कर धमकी दिया जा रहा है।जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में है। प्रबंधक ने अर्चिता टूर एण्ड ट्रवेल्स के मालिक विजय मिश्रा पर नंबर बदल बदल कर धमकी दिए जाने का आशंका जताया है । आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था के मैनेजर की शिकायत पर धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.