मंदिर के गेट का ताला तोड़ दानपात्र से रुपए चोरी।

लखनऊ :  कृष्णानगर क्षेत्र के विजय नगर में स्थित महाशक्ति निवास मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ मंदिर में घुसे चोरों ने दानपात्र तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के अध्यक्ष ने स्थानीय कृष्णानगर थाने पर शिकायत की है। कृष्णा नगर के विजय नगर में रहने वाले धर्मेंद्र अवस्थी ने बताया कि वह महाशक्ति निवास मंदिर के अध्यक्ष है। रविवार रात्रि चोरों ने सरिया से मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ मंदिर के दानपात्र से रुपए चोरी कर लिए चोरों ने मंदिर में लगे दूसरे दानपात्र का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मंदिर अध्यक्ष की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मंदिर परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.