कृष्णानगर क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े चोरी
लखनऊ : कृष्णानगर इलाके के विजय नगर में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक शातिर चोर ने ज्वेलर्स की दुकान में लाखों रुपए के कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।अलीनगर सुनहरा निवासी ज्वेलर्स कारोबारी राममिलन यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर वह करीब 1:45 बजे दुकान के शीशे का डोर बंद कर खाना खाने चले गए थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान के शीशे का दरवाजा धक्का देकर खोलकर दुकान में घुस गया व दुकान में रखी ज्वैलरी सोना व चांदी की पायल, कील, बिछिया, सोने की अंगूठी चोरी कर लिया। कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की सूचना पर जांच के बाद देर शाम चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.