बेटे के त्याग से पिता को मिला नया जीवन
लखनऊ : लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल से एक सुखद खबर सामने आई है। जहाँ आधुनिक तकनीक और अनुभवी हाथों ने मिलकर एक परिवार की खुशियां लौटाई हैं। डॉ. वलीउल्ला सिद्दीकी के नेतृत्व में हुए एक जटिल लिवर ट्रांसप्लांट ने मऊ के अजीजुल्लाह खां को नया जीवन दिया है। इस सफलता के पीछे उनके बेटे का वह निस्वार्थ निर्णय था, जिसमें उसने अपने पिता के लिए लिवर दान करने की हिम्मत दिखाई। आज अजीजुल्लाह खां की मुस्कुराती सेहत डॉक्टरों के कौशल और एक बेटे के समर्पण की कहानी कह रही है।
रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा


No Previous Comments found.