ऑटो सवार महिला रेलवेकर्मी से चेन स्नैचिंग, सगे भाइयों ने दिया था घटना को अंजाम।

लखनऊ : आलमबाग इलाके में ऑटो सवार एक महिला रेलकर्मी से पांच दिन पूर्व बदमाशों ने चेन स्नैचिंग घटना को अंजाम दे स्कूटी पर बैठ फरार हो गए।रेस्टकैंप रेलवे कॉलोनी चारबाग में रहने वाली नैना कुरील पत्नी स्व दीपक कुमार के अनुसार वह रेलवे विभाग में कार्यरत है बीते 9 अप्रैल को अपने निजी कार्य से ऑटो से आलमबाग जा रही थीं। रास्ते में दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पहले ऑटो सवारी उतारने के लिए रुका। इसी दौरान ऑटो में आगे बैठा एक युवक अचानक उतरा और उनके गले पर झपट्टा मारकर उनके गले की चेन छीन ली। महिला के अनुसार, झपट्टे में चेन का आधा हिस्सा टूटकर उनके पास रह गया, जबकि बाकी आधा हिस्सा बदमाश अपने साथ ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सड़क के दूसरी ओर पहले से खड़ी स्कूटी पर बैठा और अपने साथी के साथ दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन की दिशा से फरार हो गया था। आलमबाग इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर रात्रि समय आलमबाग सीएनडब्लू मार्ग से लुट की घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में बदमाश ने अपना परिचय मो सैफ पुत्र कमरुद्दीन निवासी मनकापुर गोण्डा हालपता गढ़ी कनौरा आलमबाग के रूप में दिया है। शातिर ने अपने सगे भाई मो सैफ के साथ लुट की घटना को अंजाम दिया था। शातिर को जेल भेज दिया गया है उसके भाई की तलाश की जा रही है।


 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.