कृष्णानगर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी घर से नकदी लेकर लापता।
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताये लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर लापता किशोरी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया है। कृष्णानगर के नारायणपुरी निवासी अशोक कुमार कुशवाहा ने बताया बीते 14 अप्रैल को उनकी 13 वर्षीय पुत्री साक्षी कुशवाहा उर्फ गौरी तड़के करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अलीनगर सुनहरा, मानस नगर क्षेत्र निवासी अनुज पाल पुत्र राकेश पाल से उनकी पुत्री का संपर्क था। आरोप है कि युवक के कहने पर किशोरी घर से जाते समय अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये भी साथ ले गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.