आशियाना में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 13 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

लखनऊ : आशियाना थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये की ठगी मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर जी एलडीए कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कुमार तालुकदार के अनुसार बीते 27 जनवरी को फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान सिद्धार्थ चटर्जी नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को फाइनेंशियल एडवाइजर बता उन्हें शेयर ट्रेडिंग में बिना किसी सर्विस चार्ज के ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देते  हुए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें वीआईपीसन - वन सर्विस 802” और  टीसीएस कैपिटल जी नामक ग्रुप से जोड़ा, जहां अनिका शर्मा नामक महिला को अपना अधिकारी बताते हुए ट्रेडिंग में मदद करने के लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से टीसीजी प्लस नाम का ऐप डाउनलोड कराकर उसी के माध्यम से निवेश कराया। वहीं का कहना था बीते 19 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच उन्होंने अलग-अलग तारीखों में अपने एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 13.64 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआती दौर में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया और खाते में रकम बढ़कर लगभग 78 लाख रुपये तक दिखाई गई, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। जब उसने अपनी मूल राशि निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन को रोक दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने करीब 13.19 लाख रुपये इनकम टैक्स और जीएसटी के नाम पर जमा करने की मांग करने के साथ टैक्स रकम सीधे खाते से काटने की बात कह आरोपियों ने मना कर दिया। जिसपर उन्हें अपने संग ठगी का अहसास हुआ। जिसके पश्चात उन्होंने साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद गुरुवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.