बीबीयू यूनिवर्सिटी के आडिटोरियम में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े
लखनऊ : आशियाना थाने पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक रामचन्द्रा ने तीन छात्रों के खिलाफ मारपीट करने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है । बीबीयू यूनिवर्सिटी के कुलानुशासक रामचन्द्रा ने बताया बीते 14 अप्रैल को विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में छात्र हिमांशु मिश्रा के साथ हुई मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज आधार पर तीन छात्रों की संलिप्तता मुख्य रूप से सामने आई है जिनकी पहचान अभिषेक कुमार कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ,अंकित यादव लोक प्रशासन विभाग और वात्सल्य प्रियवर्धन विधि विभाग के रूप नाम सामने आया है मारपीट में शामिल अन्य छात्रों की भी पहचान की जा रही है। आशियाना पुलिस के अनुसार शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छात्रों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.