कृष्णानगर क्षेत्र में शोहदे ने युवती संग की छेड़छाड़, दी धमकी।
लखनऊ - कृष्णानगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक युवती की मां ने शोहदे के खिलाफ अपनी पुत्री संग छेड़छाड़ धमकी समेत कई दिनों से परेशान करने का आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत की है। कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पी०के० सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री संग राजाजीपुरम इलाके का रहने वाला युवक रजा अब्बास पुत्र सहजाद रजा के खिलाफ पुत्री संग छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराई है।
आरोप है कि आरोपित शोहदा बीते 16 अप्रैल की शाम करीब आठ बजे घर के पास ही उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने के साथ उसे धमका रहा था। आरोपित पहले भी उनकी बेटी पर मिलने का दबाव बना परिवार को लगातार परेशान करता चला आ रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती के मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.