रोहतक रनर ग्रुप के धावकों का दिल्ली दौड़ो में शानदार प्रदर्शन

लखनऊ :  दिल्ली में हुई दौड़ो में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया । द्वारका में हुई ख़्याल 10 किलो मीटर दौड़ में बिमला बनवाला ने अपनी दौड़ 52 मिनट 57 सेकेंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग (50-59)में प्रथम स्थान ,चंद्रपाल बनवाला ने अपनी दौड़ 45 मिनट 10 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग (50-59)में दूसरा स्थान और अरविन्द पाल दहिया ने अपनी दौड़ 45 मिनट 21 सेकेंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग (50-59)में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।राजीव भारद्वाज ने 5 किलो मीटर दौड़ 22 मिनट 41 सेकंड में पूरी करके अपने आयु वर्ग (35-49)में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।आर आर जी के धावकों राजेश पायलट,तुलसी लखेड़ा,रमेश हुडा,बलराज सिंह तोमर,परवीन कुमार जांगड़ा,अशोक फ़ोर ,

प्रशांतऔर विकास राणा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा ।
जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित जगुआर आई पी ए निराथों दौड़ में जितेन्द्र गहलावत ने अपनी 10.5 किलो मीटर दौड़ 41 मिनट 12 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर 5 हज़ार रुपए का पुरस्कार जीता और रमेश श्योरान ने दुसरा पुरस्कार 3 हज़ार रुपए का जीता । सुधीर तेवतिया और सुरेंद्र खत्री का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा ।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.