ससुराल पहुँची महिला से मारपीट, पति पर घर से निकालने और दूसरी महिला को रखने का आरोप।

लखनऊ : मानक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति सहित ससुरालियों पर मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसने पति पर तलाक से पहले ही दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप लगाया है।  मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्तनगर निवासी प्रतीक्षा श्रीवास्तव के अनुसार वह बीते 13 अप्रैल को अपनी सास के निधन की सूचना मिलने पर ससुराल पहुँची थीं। आरोप है कि घर पहुँचते ही पति, ससुराल पक्ष के अन्य लोगों और एक महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद उन्हें जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया और उनके साथ आए परिजनों को भी भगा दिया गया। इसके बाद मकान में ताला लगा दिया गया।वहीं पीड़िता का आरोप है कि उसका वैवाहिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और अभी तलाक नहीं हुआ है।जिसके चलते उसका ससुराल में रहने का उनका अधिकार है।लेकिन पति उसी घर में दूसरी महिला के साथ रह रहा है।जिसके चलते उसने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ स्थानीय मानक नगर थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.