उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) की बैठक विधानसभा मीडिया सेंटर में संपन्न
लखनऊ : उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त सम्वाददाता समिति (पुनर्गठित) की एक बैठक आज विधानसभा स्थित मीडिया सेंटर में संयोंजक प्रभात त्रिपाठी की मौजूदगी में संपन्न हुई समिति के आगामी कार्यक्रम क्या रहेंगे और समिति के अब तक के कार्य प्रगति पर चर्चा हुई। संयोजक ने बताया कि समिति ने निण॔य लिया है कि 23 मई 2026 को लखनऊ में एक विशाल पत्रकार महाकुंभ सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला किया है जिसकी जानकारी प्रदेश के पत्रकारों के सामने रखी जा रही है। संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि उनकी मुलाकात दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई हमने पुनर्गठित समित के गठन और चुनाव के बारे मे उन्हे अवगत कराया रक्षा मंत्री ने समित को पूरा सहयोग देने की बात कही। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मुख बात रखते हुये बताया कि 23 मई को महाकुंभ के लिए सभी बड़े नेताओं ब्यूरोक्रेसी और जूडिशल के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। समिति का प्रयास रहेगा कि पूरे प्रदेश से हज़ारों पत्रकारों को लखनऊ के इस महाकुंभ में आमंत्रित किया जाए । प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि समिति के निवा॔चित पदाधिकारियो को जल्द प्रमाण पत्र वितरित एक कार्यक्रम मे किये जायेगे। साथ ही एक आम सभा की बैठक पूरी टीम के साथ की जायेगी।
समिति ने अपर मुख्य सचिव सूचना और निदेशक सूचना से अनुरोध किया है कि वह जल्द छोटे समाचार पत्रो के सभी पत्रकार और प्रकाशकों को भी सूचना भवन ऑडिटोरियम में बुलाकर उनसे बात करके उनकी समस्या को सुनें l समिति ने पूर्व सांसद शीश राम सिंह रवि द्वारा एक पत्र पीएम और सूचना प्रसारण मंत्री को davp में हुई नई मान्यता में हुऐ भ्रष्टाचार को लेकर जो पत्र लिखा उनकी भी जानकारी प्रदेश के पत्रकारों को दी l
आज की बैठक में अध्यक्ष शेखर पंडित महासचिव ज्ञानेश पाठक ने भी पत्रकारों और समिति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेकर तेज गति से काम करने की बात कही उपाध्यक्ष के के सिंह जितेन्द्र कुमार सिंह और अमन अग्रवाल ने भी अपने संबोधन में पत्रकारों के कामों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि 23 मई को होने बाले पत्रकार महाकुंभ की तैयारी जोर शोर से की जायेगी।
संयुक्त सचिव राजू यादव ने भी समिति में मजबूती से कार्य करने की बात रखी l कोषाध्यक्ष विक्रम राव ने भी समिति को मजबूती से खड़ा करने की बात कही उमाकांत बाजपेई ने कहा समिति नियमों से चलती हे समिति नियमों का पालन करते हुए पत्रकार हित मे कार्य करेगी l
कार्यकारिणी सदस्य अनिल तिवारी को आज सभी की सहमती से समिति का प्रवक्ता बनाया गया हे जिसकी घोषणा संयोंजक प्रभात त्रिपाठी ने की l अनिल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा समिति के हर नियमों का पालन करते हुऐ कार्य पत्रकार हितों में समिति करेगी और समिति हर भेदभाव को मिटाने का काम करने का प्रयास करेगीl
आज की बैठक में अजीत सिंह और संयुक्त सचिव लखन लाल मिश्र भी मौजूद थे l आज की बैठक के बाद टीम के सभी लोगों ने बहुत ऊर्जा के साथ आगे काम करने का भरोसा संयोजक प्रभात त्रिपाठी को दिया।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा

No Previous Comments found.