मानक नगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी।

लखनऊ : मानक नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कनौसी पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान निर्मल कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी काशीपुर, बाराबंकी के रूप में हुई है।  स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह आरडीएसओ परिसर के ए-27 स्थित एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजय गर्ग के बंगले पर माली का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्मल कुमार पिछले कई दिनों से बीमार था और कनौसी पुल के नीचे चारपाई पर रह रहा था। जहाँ आज वह मृत पाया गया। सूचना मिलते ही मानक नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.