ट्रैफिक सिपाही को कार चालक ने थप्पड़ मार की अभद्रता।
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली के पिकैडली होटल के पास ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक सिपाही को कार चालक ने अभद्रता कर थप्पड़ मार दिया।सिपाही ने गाडी नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया बुधवार अपराहन यातायात आरक्षी हीरालाल की डियूटी पिकेडली तिराहे तीन बजे से ग्यारह बजे तक थी। आरोप है कि वह पिकैडली तिराहे पर शाम समय सुगम तरीके से हाथों के संकेतो द्वारा यातायात चला रहा था। उस दौरान उसने बाराबिरवा की तरफ का यातायात रोक हाथो के संकेत से लोकबन्धु की तरफ का यातायात सुचारू कर रखा था तभी बाराबिरवा की तरफ से एक सफेद रंग की कार संख्या यूपी 32 जेपी 9519 चालक ने यातायात रूकने के बावजूद जबरदस्ती उसके द्वारा मना करने पर नहीं रुका और उसके हाथ में जोर से थप्पड़ मार उसका मोबाईल नीचे गिरा दिया और गाड़ी आगे बढाते हुये कर बिच सड़क पर गाड़ी खड़ा गाली गलौच देते हुए विडियो बनाने लगा। वहीं पीड़ित यातायात कर्मी का कहना था उसके मना करने के बावजुद वाहन चालक आगे बढाकर बीच सड़क पर तिरछा बेड़ा अपनी कार खड़ा कर यातायात बाधित कर दिया। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह ने बताया कि आरक्षी की सूचना पर गाड़ी को कस्टडी में लेकर आरक्षी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.