दबंग भाइयों ने दुकान का कैमरा तोड़ा, विरोध पर महिला दुकानदार और उसके बेटे को पीटा
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके के पंडित खेड़ा में तीन भाइयों ने मिलकर एक दुकान पर लगे कैमरे को तोड़ दिया, जब महिला दुकानदार और उसके बेटे ने विरोध किया तो दबंग भाइयों ने उनकी भी पिटाई कर दी। हंसखेड़ा पारा की रहने वाली निशा यादव पत्नी अनिल सिंह कृष्णा नगर के नारायणपुरी में रहकर पंडित खेड़ा में दुकान चलाती है।महिला दुकानदार का आरोप है कि दस दिन पूर्व बीते 15 अप्रैल को अनमोल यादव, अभिमान यादव अनुराग यादव पुत्रगण जगरूप यादव निवासी अली नगर सुनहरा ने उनके दुकान पर लगे कैमरे को तोड़ दिया। जब महिला दुकानदार ने अपने बेटे अर्पित को लेकर दुकान पहुंची तो वहा पर पहले से मौजूद अभिमान तथा अनुराग ने बिना किसी बात के मेरे साथ गली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे बेटे ने बीचबचाव किया तो बेटे को भी मारा पीटा। इस मारपीट के दौरान महिला दुकानदार ने कपड़े फट जाने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि महिला दुकानदार की नामजद शिकायत पर तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा


No Previous Comments found.