आशियाना से चोरी हुआ ई रिक्शा का ढांचा पारा में मिला, बैटरी-पहिया गायब
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर के बाहर चार्जिंग पर खड़ा ऑटो रिक्शा चोरी कर पारा क्षेत्र में लेजाकर रिक्शे का बैटरी और पहिया चोरी कर ढांचा छोड़ फरार हो गए। आशियाना के सेक्टर जी में रहने वाली रजनी पाल पत्नी सुनील पाल के अनुसार बीते 26 मार्च को उसकी आटोरिक्शा घर के बाहर चार्जिग के दौरान चोरी हो गया था। जो उसे अगले ही दिन पारा थाना क्षेत्र के हंस खेडा पाटा में लावारिश हालत में मिला था लेकिन रिक्शा से बैटरी, पहिया और साउंड गायब था। पीड़ित वाहन स्वामी ने आशियाना थाने पर शिकायत की है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज चोरों का तलाश किया जा रहा है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.