कैसरबाग पुलिस ने ऑटो में छूटा जेवरात भरा बैग बरामद कर पीड़िता के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान।
लखनऊ : कैसरबाग पुलिस की अच्छा नेटवर्किंग सामने आई है। ऑटो में छूटा जेवरात और कपड़ों से भरा बैग बरामद कर पीड़ित महिला को सौंपते हुए उसके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। पुलिस ने ITMS समेत करीब 110 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर 48 घंटे में ऑटो को ट्रेस किया।
घटना 23 अप्रैल की है। थाना कैसरबाग में रेखा पाल निवासी लालधाम, बुद्धेश्वर ने तहरीर दी कि वह दुबग्गा से ऑटो में बैठकर कैसरबाग बस अड्डे के पास हाता पुलिस चौकी के सामने उतरी थीं। उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में कपड़े, जरूरी सामान और सोने के जेवरात थे। रेखा पाल ऑटो का नंबर नहीं बता पा रही थीं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर अज्ञात ऑटो की तलाश शुरू की। ITMS की मदद से रूट के करीब 110 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान ऑटो नंबर UP32YN2601 की पहचान हुई।
आज 25 अप्रैल को पुलिस ने महिंद्रा ऑटो को खोजकर उसमें रखा बैग बरामद कर लिया। बैग बरामदगी की सूचना पर रेखा पाल परिजनों के साथ थाने पहुंचीं। परिजनों के सामने बैग खोला गया तो उसमें गले की सादी चेन एक, मंगलसूत्र एक, झुमकी एक जोड़ा, कपड़े व अन्य सामान सही-सलामत मिले। रेखा पाल ने सामान की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने पूरा बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया।
कैसरबाग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने तकनीकी मदद से तत्परता दिखाकर महिला को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। एसआई चंदन कुमार मिश्रा, एसआई विशाल सिंह, हे०का० शैलेश सिंह, के अथक प्रयासों के बाद यह सफलता मिली।
रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.