रोहतक रनर ग्रुप के धावकों का शानदार प्रदर्शन
लखनऊ : बंगलौर में आयोजित विश्व सतर की टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों का प्रदर्शन शानदार रहा है । अपने मेडल जीतने के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए आर आर जी की सुपर स्टार बिमला बनवाला ने अपने आयु वर्ग (55-59) में अपनी 10 किलोमीटर दौड़ 55 मिनट 21 सेकंड में पूरी कर दुसरा स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का इनाम जीता । आर आर जी के धावकों चंद्रपाल बनवाला,जितेंद्र गहलावत,नरेंद्र राम,सुधीर तेवतिया,अंकित यादव और अरविन्द पाल दहिया का प्रदर्शन भी शानदार रहा ।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.