अरविंद पाल दहिया ने रचा इतिहास दूसरी बार बने प्रोकाम स्लेम चैंपियन बेंगलुरु 10k में शानदार प्रदर्शन

लखनऊ : बी. एस. एन. एल. मुख्यालय नई दिल्ली में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत, रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक अरविन्द पाल दहिया ने 26 अप्रैल 2026 को बेंगलूरु में हुई विश्व स्तरीय टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ 49 मिनट 49 सेकेंड में पुरी करके दुसरी बार प्रोकाम स्लैम चैंपियन ख़िताब प्राप्त किया । ये खिताब प्राप्त करने के लिए किसी भी धावक को प्रोकाम द्वारा देश में आयोजित विश्व स्तरीय 4 दौड़ो  , टाटा मुंबई मैराथन(42.2 किलो मीटर),टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर दौड़ बैंगलोर, वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन (21.1 किलो मीटर)और टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर कोलकता मैराथन को लगातार निर्धारित कट ऑफ टाइम के अंदर पूरा करना होता है । यदि कोई भी दौड़ बीच में रह जाए तो साइकिल को दुबारा शुरू करना पड़ता हैं । दहिया ने 18 जनवरी 2026 को टाटा मुंबई मैराथन (42.2 किलोमीटर ) 4 घंटे 22 मिनट 16 सेकंड में,26 अप्रैल 2026 को टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर बैंगलोर दौड़ 49 मिनट 49 सेकेंड में ,12 अक्टूबर 2025 को वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन 1 घंटे 55 मिनट 40 सेकेंड में और 21 दिसंबर 2025 को कोलकता टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर दौड़ 2 घंटे 14 मिनट 39 सेकंड में पूरी करके प्रोकॉम स्लैम चैंपियन ख़िताब दुसरी बार प्राप्त किया है ।

इससे पूर्व श्री दहिया ने 22 जनवरी 2024 को टाटा मुंबई मैराथन (42.2 किलोमीटर ) 4घंटे 32 मिनट 36 सेकंड में,28 अप्रैल 2024 को टी सी एस वर्ल्ड 10 किलोमीटर बैंगलोर दौड़ 53 मिनट 43 सेकेंड में ,22 अक्टूबर 2024 को वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन 2 घंटे 4मिनट 12 सेकेंड में और 15 दिसंबर 2024 को कोलकता टाटा स्टील वर्ल्ड 25 किलोमीटर दौड़ 2घंटे 14मिनट 8 सेकंड में पूरी करके प्रोकॉम स्लैम चैंपियन ख़िताब पहली बार प्राप्त किया था। 2025 में उन्होंने तीन दौड़े पुरी करली थी लेकिन एक दौड़ में वे भाग नहीं ले पाए और उन्हें दुबारा चारों दौड़ करनी पड़ी और दुसरी बार खिताब प्राप्त किया ।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.