पुराना दाऊद नगर, फैजुल्लागंज में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
लखनऊ : स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में पुराना दाऊद नगर, फैजुल्लागंज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 52 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 134 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में अरविंद यादव 60 वर्ष को बीपी/शुगर की दवा, कैलाश मिश्रा 65 वर्ष को बीपी शुगर, घनश्याम 25 वर्ष को सर्दी खांसी जुखाम, रामू 65 वर्ष को बीपी एवं शुगर का उपचार प्रदान किया गया।
साथ ही साथ राम देवी,रेणु दीक्षित,शैल देवी, रेनू पांडे, कांति, गीता सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.