एसआईपी और ट्रेडिंग में डबल मुनाफे का लालच दे सवा करोड़ की ठगी, दर्ज हुआ मुकद्मा
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति 1.15 करोड़ रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया है। कृष्णानगर के पूरन नगर निवासी राजेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार बीते वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात हिमांशु गिहार उर्फ आजाद से एक बैंक कर्मचारी के माध्यम से परिचय हुआ था। आरोप है कि हिमांशु ने खुद को निवेश और एसआईपी का जानकार बताते हुए उन्हें अधिक मुनाफे का लालच दे कई बार में एसआईपी और ट्रेडिंग कंपनियों के विभिन्न योजनाओं में कुल 1.15 करोड़ रुपए निवेश कराया था। उन्हें शुरुआत में कुछ रकम वापस भी मिले जिससे उनका विश्वास और मजबूत हो गया जिसके पश्चात वर्ष 2021 से 2023 तक लगातार निवेश कराते हुए रकम बढ़ाते हुए निवेश कराया गया बाद में घाटा होने का हवाला देकर आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी और आई फॉर्च्यून मशीन में पैसा लगाने के लिए उकसाया। वहीं पीड़ित का कहना था वर्ष 2023 से 2025 के बीच करीब 1,15,03,088 रुपये निवेश कराए गए। इसमें से लगभग 93.61 लाख रुपये आनन्दी इंटरप्राइजेज के नाम पर जमा कराए गए, जबकि बाकी रकम आरोपी और उसके परिजनों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। आरोपी ईमेल के जरिए पैसे मंगवाता और स्क्रीनशॉट भी खुद ही पीड़ित के ईमेल से भेजता था। यहां तक कि निवेश के दौरान वह पीड़ित का मोबाइल भी खुद इस्तेमाल करता था। हिमांशु गिहार ने पीड़ित को भरोसा दिलाया था कि नवंबर 2025 से मुनाफे के साथ पूरी रकम खाते में आ जाएगी, लेकिन तय समय पर कोई पैसा नहीं मिला। पीड़ित की नामजद शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.