श्री दिगम्बर जैन सेवासमिति द्वारा स्व० निर्मल कुमार जैन सेठी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन
लखनऊ : आशियाना इलाके स्थित जैन मंदिर में सोमवार को श्री दिगम्बर जैन सेवासमिति, आशियाना एवं श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में स्व निर्मल कुमार जैन सेठी की पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार जैन सहित संयोजक अभय कुमार शाह, समिति के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जैन, संरक्षक शरद चन्द्र जैन, मनोज जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन सहित जैन समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने स्व निर्मल कुमार जैन सेठी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसकी प्रस्तुति रिमझिम शाह, राखी जैन, ज्योति जैन और सरिता जैन ने दी।
इस दौरान श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार जैन ने स्व. निर्मल कुमार जैन ‘सेठी’ ने पिछले चार दशकों में जैन धर्म की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए अतुलनीय योगदान कर प्राचीन जैन प्रतिमाओं का संरक्षण कर जैन संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण योगदान कार्य कार्य किया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से लखनऊ, मथुरा, झांसी और गोरखपुर के राजकीय संग्रहालयों में जैन वीथिकाओं का निर्माण कराया गया। इसके अलावा देश-विदेश में भी जैन धरोहरों के संरक्षण के लिए उनके प्रयास प्रेरणादायक रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा


No Previous Comments found.