मानक नगर क्षेत्र में अपार्टमेंट से बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज।

लखनऊ - मानक नगर थाना इलाके स्थित एक निजी अपार्टमेंट में रहने वाले युवक ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। मानक नगर थाना क्षेत्र के बहादुर खेड़ा स्थित एक निजी अपार्टमेंट में रहने वाले पियूष चंदन के अनुसार एक सप्ताह पूर्व 20 अप्रैल की रात्रि उनकी बाइक अपार्टमेंट में खड़ी थी जिसे चोरों ने पार कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच के दौरान रात्रि करीब 3:00 बजे के आसपास दो अज्ञात युवक उनकी बाइक को चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। वाहन स्वामी की शिकायत पर मानक नगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.