दबंग पडोसियों ने एक ही परिवार के कई लोगो को पीटा, मुकदमा दर्ज।

लखनऊ - कृष्णानगर कोतवाली इलाके में दबंग पड़ोसियों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। कृष्णानगर कोतवाली इलाके स्थित कनौसी निवासी सर्वेश का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले आशीष, मोदी, आकाश, अनिल, सूरज समेत करीब दस अन्य लोग बिना किसी वजह के लगातार गाली-गलौज करते रहते थे। मंगलवार को दबंगों ने अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपी एकजुट होकर पीड़ित और उसके परिवार पर हमलावर हो जमकर पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीडित के अनुसार मारपीट के दौरान उसकी पत्नी मधु सहित अन्य रिश्तेदारों को गंभीर चोटें आईं। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया पीड़ित की नामजद शिकायत पर हमलावर पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.