बीबीएयू में मेस के खाने से छात्रा की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत,छात्र-छात्राओं भीषण आक्रोश।

लखनऊ - आशियाना क्षेत्र में स्थित डॉ० भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा की हालत मेस में खाना खाने से बिगड़ गई थी। जिसका उपचार परिजन वाराणसी में करा रहे थे इलाज दौरान दो दिन पूर्व छात्रा की मौत हो गई थी। यह खबर मंगलवार शाम यूनिवर्सिटी में पहुंचते ही अन्य छात्र छात्राओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और देर रात यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने कुलपति आवास का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अवराई खुर्द जनपद बलिया निवासी अनामिका सिंह पुत्री दीनानाथ सिंह बीबीयू यूनिवर्सिटी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थीं और यशोधरा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। बीते 19 अप्रैल को छात्रा की तबीयत हॉस्टल में ही बिगड़ गई थी जिसका उपचार निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहाँ से उपचार के बाद छात्रा के परिजनों ने अवकाश करा अपने साथ घर लेकर चले गए थे। छात्रा की हालत पुनः बिगड़ने पर परिजनों ने वाराणसी जनपद में छात्रा को इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज दौरान 26 अप्रैल को छात्रा की मृत्यु हो गई। 

 छात्रा की मौत की खबर से छात्र छात्राओं में फैला आक्रोश- 

अनामिका के मौत की खबर मंगलवार की शाम यूनिवर्सिटी के अन्य छात्र छात्राओं को मिली जिससे छात्र छात्राओं में आक्रोश व्याप्त हो गया रात्रि करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने कैंपस परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और खाने में गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कुलपति आवास का घेराव कर दिया, और कुलपति आवास के सामने ही अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। रातभर चली नारेबाजी के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी छात्र छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा।

छात्र छात्राओं की मांग पर गठित की गई जांच कमेटी - 

छात्रा की मौत के बाद छात्र छात्रों की नाराजगी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मंगलवार रात्रि एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है। यूनिवर्सिटी पीआरओ डॉ० रचना गंगवार ने बताया कि यशोधरा हॉस्टल में रहने वाली इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी के द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनामिका को बुखार की शिकायत थी 20 को दस दिनों की छुट्टी लेकर छात्रा अपने परिजनों के साथ घर चली गई थी, यशोधरा छात्रावास की वार्डन को किसी भी छात्रा द्वारा छात्रावास भोजन के कारण स्वास्थ्य खराब होने संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। छात्रों की मांग पर जांच कमेटी गठित कर दिया गया है, जो भी दोषी पाये‌ जायेंगे उन पर कार्यवाही की जायेगी।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.