युवती पर फेंका कूड़ा, विरोध पर मां बेटो ने पीटा

लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली महिला ने बुधवार सुबह कूड़ा फेकने का विरोध करने पर बेटो संग मिलकर दो बहनो की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीडिता की नामजद शिकायत पर माँ बेटो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आलमबाग क्षेत्र के पुराना सरदारी खेड़ा रहने वाली मोना यादव पुत्री सुरेन्द्र यादव ने बताया वह बुधवार  सुबह करीब 11 बजे नटखेड़ा जय माता नर्सिंग होम अपनी बहन शिवानी के घर गई थी। उस दौरान वही ऊपर किराये पर रहने वाली महिला शालिनी ने उसके ऊपर कूड़ा फेक दिया, जब उसने कूडा फेके जाने का विरोध किया तो किरायेदार महिला उसके संग गाली गलौज करने लगी इस दौरान इतने महिला के बेटे आर्यन व साहिल आ गए और उसे गालियां देने लगे। वही पीडिता का कहना था जब उसने इस झगड़े का विडियो बनाने के लिये अपना फोन निकाला तो माँ बेटे मिलकर पीडिता सहित उसकी बहन संग गाली गलौज करते हुए पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपित महिला और उसके बेटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.