शादी का झांसा दे दलित युवती से जबरन बनाया संबंध, दबाव पर रचाई शादी
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाली एक दलित युवती ने युवक पर शादी का झांसा दे जबरन संबंध बनाया गर्भवती होने पर पीड़िता ने दबाव बनाया तो युवक ने आर्य समाज से शादी रचा ली जिसके पश्चात युवती को उसकी जाती और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आशियाना इलाके में रहने वाली दलित युवती का आरोप है वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का कार्य करती थी कार्य दौरान ही उसकी मुलाकात एक अन्य एमआर आयुष मिश्रा से हुई थी। कुछ समय बाद आयुष ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर जबरन संबंध बनाए, फिर शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करता रहा जब वह गर्भवती हुई तो युवक के टालमटोल के कारण 24 नवंबर को संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद आरोपित आयुष ने 20 दिसंबर को अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद में उस पर जबरन गर्भपात का दबाव बना उसकी इच्छा के खिलाफ दवा देकर गर्भ गिरा दिया । वही पीडिता का कहना था आरोपित पति और उसके परिवार ने दहेज व जाति को लेकर उसे अपनाने से इंकार कर रहे है। पति ने बीते 2 जनवरी को उसे आशियाना के शारदा नगर स्थित अपने कमरे में बुलाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के साथ उसपर तेजाब फेंकने की धमकी दे उसे भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा


No Previous Comments found.