“ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति”

लखनऊ : यूपी सरकार की सोमनाथ यात्रा की सफलता पर सनातनी यात्री मातृशक्तियों की उपस्थिति में हुआ विशाल भंडारा लेखराज मेट्रो स्टेशन चौराहे पर हुए इस आयोजन में यात्रा में शामिल हुईं मातृशक्तियों ने इस सुखद यात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की सपना गोयल के अनुसार सरकार के ऐसे दूरदर्शी अभियानों से सनातनियों में जनजागृति आएगी और इसका व्यापक संदेश वैश्विक स्तर पर भी जाएगा। लखनऊ 5 मई। सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के सफल आयोजन पर “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा मंगलवार 5 मई को भव्य और दिव्य भंडारे का आयोजन, इंदिरा नगर लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित प्रतिष्ठित शिवशक्ति शनिदेव मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त करने वाली मातृशक्तियां भी उपस्थित रहीं। उनके अनुसार यह तीर्थयात्रा अत्यंत दिव्य और सुखद रही। यात्रा में शामिल महिलाओं ने भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते हुए यह यात्रा सम्पन्न की। सपना गोयल के अनुसार सरकार के ऐसे दूरदर्शी अभियानों से निश्चित रूप से सनातनियों में जनजागृति आएगी और इसका व्यापक संदेश वैश्विक स्तर पर भी जाएगा।

सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 19 अप्रैल 2026 को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत किया था। इस यात्रा का व्यापक उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ के दर्शन के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति का संचार, जनमानस के बीच करना भी था। माननीय मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन श्री जयवीर सिंह जी के नेतृत्व में सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन-भ्रमण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। इसका ही प्रमाण है कि श्रद्धालुओं की यह यात्रा बहुत ही सुगमता के साथ संपन्न हुई। संस्कृति विभाग के समस्त अधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव संस्कृति के मार्गदर्शन में पूर्ण समर्पण और तत्परता से यात्रा के कार्यों को सम्पन्न करवाया। इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा यात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं ने अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए आशीर्वाद भी प्रदान किया। यात्रा में संस्कृति निदेशालय से नोडल अधिकारी डॉ. राजेश अहिरवार सम्पूर्ण यात्रा में साथ रहे और उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-सुविधाओं, दर्शन-पूजन-आरती, आवास, भोजन, भ्रमण आदि का बहुत ही कुशलता से ध्यान रखा। सभी कार्य यथा समय सम्पन्न हुए। सभी प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं ने उनके समर्पण की प्रशंसा की। सपना गोयल का एकमात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, “भारत” एक बार पुन: “विश्व गुरु” के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। इस क्रम में सपना गोयल की अगुवाई में 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन करवाया गया था। उसमें चालीस बसों के माध्यम से पांच हजार महिलाओं को इस अनुष्ठान में शामिल करवाया गया था। इसके उपरांत सपना गोयल की अगुवाई में बिना किसी सरकारी मदद के रात-दिन की यात्रा करके उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बड़े स्तर पर सुंदरकांड महायज्ञ सम्पन्न करवाए जा चुके हैं। इस महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इसके साथ ही बीते साल 11 सितम्बर से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरी ओर “सेवा परमो धर्म:” को बीज मंत्र मानते हुए दरिद्र नारायण की सेवा के भाव से जाड़ों में कम्बल वितरण और विभिन्न पावन अवसरों पर भंडारों का आयोजन भी करवाया जा रहा है।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.