रेलवेकर्मी के घर से भरा सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी।

लखनऊ :  मानक नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरम रेलवे कॉलोनी में रह रहे एक रेलवेकर्मी के घर 3 मई को भरा हुआ सिलेंडर समेत अन्य घरेलू सामान हो गया। मानक नगर क्षेत्र के शांतिपुरम रेलवे कॉलोनी में रहने वाले शरद कुमार सिंह पुत्र देवेन्द्र नाथ सिंह के अनुसार बीते 03 मई की दोपहर वह पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए अयोध्या धाम गए थे जहां से वह उसी दिन रात्रि करीब 9.00 बजे वापस घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। घर में भीतर प्रवेश करने पर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और घर से एक पूरी तरह से भरा हुआ गैस सिलेंडर,एक लैपटॉप,पानी का डब्बा और दो मोबाइल चार्जर समेत 4 हजार रुपए नगद चोरी हो गए थे। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


 रिपोटर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.