भूमाफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर भवन पर कब्जे का प्रयास, दी धमकी।

लखनऊ :  कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले एक पीड़ित ने भूमाफियाओं पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी मकान पर कब्जे की साजिश रच उसके परिवार ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।  कृष्णा नगर के आशाराम बापू आश्रम रोड मानस नगर में रहने वाले सुदीप भट्ट के अनुसार उनके पिता स्व. काशी प्रसाद भट्ट ने वर्ष 1988 में हुसैनाबाद गृह निर्माण समिति से 35 सौ वर्गफीट भूखंड खरीदा था। इसके बाद रेलवे विभाग से आवासीय ऋण लेकर वर्ष 1993 में उक्त भूखंड पर मकान का निर्माण कराया , जिसमें परिवार तब से लगातार निवासरत है और मकान के हाउस टैक्स से लेकर सभी प्रकार के कर समय समय पर जमा करता चला आ रहा है।आरोप है कि उनके उस भवन को प्लाट बताकर अवैध रूप से बसंत कुमार अरोड़ा पुत्र चौधरी रामनाथ निवासी सान्याल बिल्डिंग जोगेन्दर पाठक रोड, लखनऊ ने अपनी महिला मित्र सरिता सिंह पुत्री दशरथ सिंह निवासी सान्याल बिल्डिंग जोगेन्दर पाठक रोड को सितम्बर वर्ष 2021 में दान अभिलेख कर दिया। इसके बाद भूमाफिया अभिषेक सिंह उर्फ बीरू यादव निवासी अली नगर सुनहरा मानस नगर की सह पर सरिता सिंह से 2023 में अभिषेक शर्मा और शबनम रावत के नाम रजिस्ट्री करा ली थी।यह पूरी प्रक्रिया फर्जी और अवैध है, जिसका मकसद उनके मकान पर कब्जा करना है।

पीड़ित का कहना है आरोपियों ने दबंगई के बल पर कब्जे का प्रयास किया, तो पीड़ित और उनके भाइयों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन, लखनऊ की अदालत में स्थायी निषेधाज्ञा के लिए वाद दाखिल किया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दबाव बनाने के लिए विपक्षी पक्ष ने उनके खिलाफ वर्ष 2023 में कृष्णा नगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, जो जांच में झूठा पाया गया और उसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। हालांकि, बाद में अदालत ने पुनः जांच के आदेश दिए, जिसकी प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, सिविल वाद लंबित होने के बावजूद शबनम रावत द्वारा अभिषेक शर्मा के नाम एक इकरारनामा किए जाने का भी आरोप है, जिसे पीड़ित ने अवैध बताया है। पीड़ित सुदीप भट्ट का कहना है कि आरोपीगण भूमाफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जो फर्जी कागजातों के आधार पर उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित कृष्णा नगर पुलिस सहायक आयुक्त से की थी। सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कृष्णा नगर पुलिस दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.