मंदिर दर्शन को निकलीं 71 वर्षीय महिला लापता, परिवार ने रखा 2.51 लाख इनाम
लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अर्जुनगंज इलाके से 71 वर्षीय वृद्धा लल्ली देवी यादव 30 अप्रैल की शाम से लापता हैं। पति रामधारी यादव ने 1 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार लल्ली देवी 30 अप्रैल शाम 6 बजे मंदिर दर्शन के लिए घर से निकली थीं, लेकिन लौटी नहीं। उनकी याददाश्त कमजोर है, जिससे रास्ता भटकने की आशंका है। आखिरी बार उन्हें 30 अप्रैल रात 11 बजे अहमामऊ शहीद पथ सर्विस लेन के पास फौजी ढाबा क्षेत्र में देखा गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्धा लाल साड़ी पहने थीं, बाल सफेद, कद करीब 5 फीट, रंग गोरा है। बाएं हाथ पर 'लल्ली व रामधारी' गुदा हुआ है। पीड़ित परिवार ने वृद्धा लल्ली देवी सुरक्षित ढूँढ कर लाने वाले को 2 लाख 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। बुजुर्ग लल्ली देवी का पता लगने पर मोबाइल नंबर 8413813512, 8860831427, 7703023889 पर या सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सूचना दे सकते हैं। पुलिस वृद्धा की तलाश में जुटी है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा


No Previous Comments found.