बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर क्षेत्रीय निवासियों को दे रहा है बड़ी राहत
लखनऊ : स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में प्रभातपुरम फैजुल्लागंज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 59 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 130 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में रेनू शुक्ला 61 वर्ष को बीपी/शुगर की दवा, मो आफताब 36 वर्ष को बीपी शुगर, सलमा खान 66 वर्ष को बीपी शुगर, मुन्नी देवी 60 वर्ष को बीपी एवं शुगर,रानी 39 वर्ष को हाथ पैरों में दर्द का उपचार प्रदान किया गया।
साथ ही साथ मालती देवी, किशोरी देवी, सौरभ शुक्ला, हरिओम पांडे, सरिता दस, सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह


No Previous Comments found.