आशियाना क्षेत्र में नशे की हालत में युवक फंदे से लटक दी जान।

लखनऊ - आशियाना इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने नशे की हालत में अपने घर में गमछे के सहारे फंदा लगा अपनी जान दे दी। आशियाना इलाके किला मोहम्मदी गांव में रहने वाला योगेश अवस्थी (30) पुत्र प्रेमनाथ अवस्थी ने बुधवार शाम करीब 8 बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गमछे के सहारे पंखे से फंदा बना आत्महत्या कर ली। बड़े भाई ने फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई आशुतोष अवस्थी के अनुसार उनका भाई नशे का आदि था बीते कुछ दिनों से वह काम पर भी नहीं जा  रहा था बुधवार दोपहर वह नशे की हालत में कमरे में चला गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। बड़े भाई के अनुसर शाम तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो प्रेमनाथ सीलिंग फैन से गमछे के सहारे लटका मिला। आनन फानन में भाई ने उसे उतार कर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशियाना उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक नशे का आदि था दस दिन पूर्व भी नशे की हालत में अपने मकान की छत से छलांग लगा नीचे कूद गया था जिससे उसे चोटे भी आई थी। मृतक अविवाहित है परिवार में माता पिता और एक बड़ा भाई है।


 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.